इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तैयारियां चल रही हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में होगी। ऐसे में हम आपको शादी की अपडेट्स तो दे ही रहे हैं, साथ ही आपको कुछ दिलचस्प तस्वीरें भी दिखा रहे हैं। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं सुनील शेट्टी और उनके होने वाले दामाद के राहुल की ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ससुर और दामाद तो एक ही उम्र के लगते हैं
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी 61 साल की उम्र में भी 30 साल के लड़कों को कड़ी टक्कर देते हैं। स्टाइल के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है।
सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस है। वह गुटखा, सिगरेट, शराब आदि का सेवन नहीं करते हैं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी काफी मेंटेन है।
दूसरी ओर सुनील शेट्टी के होने वाले दामाद केएल राहुल की बात की जाए, तो वह भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज हैं उनकी उम्र 30 साल है। स्टाइल के मामले में राहुल का भी कोई जवाब नहीं है।
केएल राहुल और सुनील शेट्टी आपस में बहुत अच्छा बांड शेयर करते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है और वह उन्हें अपना दूसरा बेटा कहते हैं।
अपनी बेटी के साथ भी सुनील शेट्टी का बहुत स्पेशल बॉन्ड है। बेटी की शादी को लेकर वह लंबे समय से तैयारियां कर रहे हैं। राहुल और अथिया के रिश्ते को तो वह पहले ही हरी झंडी दिखा चुके हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मुझे तो वह बहुत पसंद है। अब दोनों बच्चे जब चाहे तब शादी कर सकते हैं।
सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ माना शेट्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए दोनों हसबैंड एंड वाइफ कितने स्टाइलिश लग रहे हैं।
बड़े पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सुनील शेट्टी खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनके दामाद केएल राहुल इस मामले में उनसे बहुत आगे हैं उन्हें 13.4 मिलियन यूजर्स इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
स्टाइल के मामले में सुनील शेट्टी अपने होने वाले दामाद केएल राहुल को कड़ी टक्कर देते हैं। इन 2 तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ससुर और दामाद दोनों ही बहुत डैशिंग हैं।