मुम्बई। गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के गर्दिश में चल रहे सितारे अब बुलंदी पर हैं। सनी देओल अब बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरु करेंगे। इस फिल्म के लिए सनी देओल ने भारी-भरकम डील साईन की है। बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ कईं बडे फिल्म स्टार भी दिखेंगे।

’गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल की चांदी ही चांदी है। लंबे समय बाद उनके खाते में इतनी बड़ी हिट आई कि पूरा बॉक्स ऑफिस हिल गया। फिल्म ने 524 करोड़ का कलेक्शन किया और यह इस साल ’जवान’ के बाद दूसरे नंबर की सबसे बड़ी फिल्म है।

फिलहाल सनी देओल कई दूसरे प्रोजेक्ट को साइन करने में जुट गए हैं। इनमें बहुप्रतीक्षित ’बॉर्डर 2’ भी है। काफी समय से फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। मेकर्स तो कई साल पहले ही इसे बनाना चाह रहे थे लेकिन फिर एक्टर की कुछ फिल्में फ्लॉप हो गईं तो उन्होंने रिस्क नहीं लिया। अब लेटेस्ट अपडेट है कि ’बॉर्डर 2’ के लिए सनी ने बड़ी डील साइन की है।

’गदर 2’ के बाद सनी की डिमांड बढ़ गई है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्होंने इस वॉर फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज किए हैं। सूत्र ने कहा, ’50 करोड़ के अलावा सनी ने एक और डील भी की है।

इस डील के तहत निर्मातओं को मुनाफे में से कुछ हिस्सा देना होगा। सनी यह डिजर्व भी करते हैं क्योंकि उनके होने से बॉर्डर 2 अलग लेवल पर जा सकती है। निर्माता सनी के साथ यह डील करके काफी खुश हैं।’

निर्माताओं ने वादा किया है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। सनी देओल 2024 के सेकेंड हाफ में शूटिंग करेंगे। उनके अलावा इसमें आयुष्मान खुराना, एमी विर्क और अहान शेट्टी भी होंगे। पहले आयुष्मान की जगह कार्तिक आर्यन का नाम सामने आया था।

’बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इसमें सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्न, पूजा भट्ट, तब्बू, कुलभूषण खरबंदा और राखी ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी।