नई दिल्ली। सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त करने वाले सूर्य अब अपनी खुद की राशि सिंह की यात्रा खत्म करके कन्या राशि में आ गए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य किसी एक राशि में एक महीने तक विराजमान रहते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहते हैं, इससिल इसे कन्या संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं। यह मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के होते हैं। जब कोई ग्रह उच्च राशि में होते हैं तो वह बहुत ही शुभ फल प्रदान करते हैं। सूर्य बीते 17 सितंबर 2022 को अपनी सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से एक महीने तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला साबित होगा। नौकरी में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सूर्य आपकी राशि से पाचंवें भाव में गोचर कर चुके हैं। यह आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत उनके लिए शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में संतान प्राप्ति के योग बन रहा है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी अतः अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
आपको सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे पराक्रम में भाव में गोचर किया है। यह आपके प्रभाव में वृद्धि लाएगा। रणनीतियां कारगर होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।
सिंह राशि
आपके लिए सूर्य का गोचर बेहतरीन परिणाम देने को बाध्य रहेगा। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य आर्थिक रूप से काफी मददगार सिद्ध होंगे। नौकरी में अच्छी सफलता और धन प्राप्ति के योग है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत।
धनु राशि
आपको इस दौरान कई तरह के शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिसकी वजह से आपको खुशी का ठिकाना नहीं होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से अत्यधिक लाभ दिलाने के अवसर प्रदान करेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। अपनी रणनीति तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
मीन राशि
भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। विदेश की यात्रा संभव है। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित और सुखद परिणाम दिलाएगा फिर भी कार्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने ही लोग षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।