नई दिल्ली: दुनिया भर में लगभग सभी देशों में जनता से टैक्स लिया जाता है। दरअसल इस टैक्स के जरिए ही सरकार जनता से कमाई करती है। ये टैक्स भी सरकार दो तरीके से वसूलती है। एक डायरेक्ट और दूसरा इनडायरेक्ट टैक्स। जनता से टैक्स से मिलने वाले रुपयों से ही सरकार विकास कार्य करती है। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां पर जनता से एक पैसे का भी टैक्स नहीं लिया जाता है। ऐसे में यहां की सरकार देश कैसे चलती है। ऐसे कौन से देश हैं और इनकी कमाई कैसे होती है। आईए आपको बताते हैं।
सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन, कुवैत, बरमूडा आदि ऐसे देश हैं जहां पर जनता को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी ये देश काफी अमीर हैं। यहां पर पैसों की कोई कमी नहीं है।
इन देशों में जहां पर जनता से टैक्स नहीं लिया जाता है ये देश दूसरी तरह से कमाई करते हैं। इसमें पहला तरीका है हाई इंपोर्ट डयूटी, इसमें जो सामान देश के अंदर आता है इसमें बाकी देशों की तुलना में ये कंट्र्री ज्यादा इंपोर्ट टैक्स की वसूली करती हैं। इसकी वजह से इन देशों में जितने भी प्रोडक्ट इंपोर्ट करे हुए होते हैं वो काफी महंगे हो जाते हैं।
ऐसे देश जहां पर सरकार जनता से टैक्स नहीं लेती हैं वहां पर कंपनियों को कॉरपोरेट टैक्स भी नहीं देना पड़ता है। इन देशों में कमाई के लिए टूरिज्म को काफी सपोर्ट किया जाता है। इन देशों से टूरिस्ट जब घूमकर वापस जाते हैं तो उनसे वापस जाने का भी टैक्स लिया जाता है।
इन देशों के जो डिपार्टमेंट होते हैं वो सेल्फ वर्किंग मॉडल में काम करते हैं। इसे ऐसे समझिए जैसे अगर यहां रेलवे डिपार्टमेंट है उसकी जो भी कमाई होगी वो उसी से अपना खर्चा चलाएगा। इसमें सरकार का कोई रोल नहीं होगा।
इनकम टैक्स, जीएसटी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं पिंक टैक्स के बारे में? जानिए क्या है ये
जंक फूड टैक्स के बारे में सुना है? इस देश में जंक फूड खाने पर देना पड़ता है, ये बातें आपको कर देंगी हैरान
पूर्व सीईए सुब्रमण्यम का लेख: एनालिसिस पर राजनीति हावी, जब आइंस्टीन गलत हो सकते हैं तो अर्थशास्त्री क्यों नहीं?
क्या होता है विंडफॉल टैक्स और किन कंपनियों पर लगता है, यहां जानिए पूरी डिटेल
रिकवरी है इकॉनमी में, तभी तो डाइरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 35% की बढ़ोतरी, जानें विस्तार से
कुर्तियों, साड़ियों जैसे महिलाओं के एथनिक परिधानों के नवीनतम संग्रह के साथ पारंपरिक बनें, बेस्टसेलर की खरीदारी करें और भारी छूट प्राप्त करें।