सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसका धार्मिक महत्व भी होता है। सूर्य और चंद्र पर ग्रहण लगने को हिंदू धर्म, ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण का देश-दुनिया पर भी काफी असर होता है। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसी घटनाओं को खगोल शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण नकारात्मक हो जाता है, इसलिए ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, इनमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुके हैं। अब एक-एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगना बाकी है।
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, यानी कि चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव कुछ राशि वालों पर पड़ने वाला है।
मेष राशि
अक्टूबर 2023 में साल का आखिरी सूर्यग्रहण मेष राशि वालों के लिए अशुभ साबित होने वाला है। इन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि
साल 2023 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए परेशानियों का कारण बनने वाला है। ये ग्रहण इस राशि के जातकों को धन हानि करवा सकते है। इस दौरान आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि
साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान इन जातकों को अपना ख्याल रखने की आवश्यकता है। इन जातकों के परिवारजनों और दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं। सोच समझ कर फैसले लें।
तुला राशि
इस साल के दूसरे और आखिरी सूर्यग्रहण का तुला राशि के जातकों पर बुरा असर देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। स्वभाव में कड़वाहट रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें।