लखनऊ : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। कर्म फलदाता शनि देव जून के महीने में वक्री हुए थे और अब नवंबर के महीने में मार्गी हो जाएंगे। 15 नवंबर से शनि अपनी राशि कुंभ में सीधी चाल से चलना आरंभ करेंगे। शनि की सीधी चाल मकर और कुंभ सहित कई राशियों के लिए वरदान साबित होगी। शनि इन राशियों को करियर और कारोबार में उन्नति तो दिलाएंगे। साथ ही पर्सनल लाइफ में भी इन राशियों को सुकून और शांति मिलेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मेष राशि
व्यापार की दृष्टि में मेष राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। नये विचार व्यापार में सफलता दिलाएंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। शनि का यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी कंपनी में कोई बड़ा सौदा होने से आपको अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपको कोई बड़ा निवेशक भी मिल सकता है। शनि के लाभकारी प्रभाव के लिए आपको पुखराज या ओपल पहनना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को शनि देव शुभ फल प्रदान करेंगे। यदि आप लोहा, तेल आदि का व्यवसाय कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। इस दौरान आपकी कंपनी को नए ऑर्डर प्राप्त होंगे। यह आपके व्यवसाय के लिए निरंतर लाभ भी सुनिश्चित करता है। इस समय आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शनि के मार्गी होने पर आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। इसके अलावा काम और व्यवसाय में कई सुधार दिखेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी शनि का यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

कन्या राशि
कुंभ राशि में शनि के गोचर से कन्या राशि के लोग पुराने कर्ज से मुक्त हो जाएंगे। इतना ही नहीं, अगर आप इस दौरान किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उससे भी राहत मिलेगी। अगर इस राशि के लोगों को किसी कोर्ट केस या लंबे समय से चले आ रहे विवाद का सामना करना पड़े तो उन्हें सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के काम से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी और संसाधनों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आने वाली परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।

मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू हो गया है। ऐसे में आपके जीवन में कुछ सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक और निवेश लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी। हालांकि, शनि का पाया अभी भी सुनहरा है, इसलिए आपको वित्तीय प्रगति और प्रगति हासिल करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर भाग्य आपका साथ देगा।