नई दिल्ली । एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से धरती के लिए खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच जाएगी। अब एक एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर की है। इस एस्टेरॉयड का नाम एपोफिस है, जिसे तबाही के देवता के नाम भी जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम मिस्र के अराजकता और विनाश के देवता एपेप के नाम पर रखा है। एपोफिस एस्टेरॉयड साल 2029 में धरती के बेहद करीब से गुजरेगा। उस दौरान धरती से इसकी दूरी सिर्फ 30,600 किलोमीटर होगी। बड़ा आकार होने के कारण इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए शोध से पता चला है कि अगर एपोफिस एस्टेरॉयड से कुछ दूसरे छोटे एस्टेरॉयड टकराते हैं तो यह अपना रास्ता बदल सकता है। ऐसे में इसकी धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने की संभावना बढ़ जाएगी।
यह एस्टेरॉयड 1230 फीट चौड़ा है, जो करीब साढ़े तीन फुटबॉल मैदान के आकार के बराबर है। अगर पृथ्वी से यह एस्टेरॉयड टकराता है, तो भारी तबाही मचेगी। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा, ऐसे होने की संभावना बहुत कम है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
इस शोध को लिखने वाले वेस्टर्न ओंटारियो विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री पॉल विएगर्ट ने कहा कि खतरनाक एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टकराने की संभावना बहुत कम है। उनका कहना है कि संभावनाएं अनिवार्य तौर प 10 लाख में 1 है कि कोई एस्टेरॉयड एपोफिस को इतना मोड़ सकता है कि यह 2029 के बाद भविष्य में पृथ्वी के टकराव के रास्ते में आ सके।
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? – फोटो : Freepik
पॉल विएगर्ट ने बताया कि उन्होंने एपोफिस की संभावनाओं की गणना की है, जिसका वर्तमान पथ 2029 में पृथ्वी के पास है, लेकिन वह सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने वाला है। हालांकि, एपोफिस एक अप्रत्याशित छोटे एस्टेरॉयड के प्रभाव से अधिक खतरनाक पथ पर विक्षेपित हो सकता है।
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? – फोटो : Freepik
उनका कहना है यह उसी तरह का एस्टेरॉयड है, जो कभी-कभी हमारे वायुमंडल में फायरबॉल के रूप में नजर आते हैं और अप्रत्याशित रूप से एपोफिस से टकरा सकते हैं। तबाही का देवता एस्टेरॉयड एपोफिस 2029 में पृथ्वी के नजदीक आएगा और यह कुछ छोटे एस्टेरॉयड से टकरा सकता है।
इस एस्टेरॉयड का आकार साढ़े तीन फुटबॉल स्टेडियम के बराबर है। साल 2004 में इस एस्टेरॉयड की खोज की गई थी। वैज्ञानिकों की आशंका है कि पृथ्वी से यह एस्टेरॉयड टकरा सकता है। हालांकि, इसके धरती के टकराने की संभावना बहुत कम है, लेकिन वैज्ञानिक टक्कर से इंकार नहीं कर रहे हैं। इसका पूरा नाम एपोफिस 99942 है, जो खतरनाक एस्टेरॉयड में सबसे ऊपर है।
वैज्ञानिक उन एस्टेरॉयड को खतरा मानते हैं जिनकी चौड़ाई 460 फीट या उससे अधिक है और जो पृथ्वी से 20 चंद्र दूरी के भीतर आते हैं। अपने आकार और अपनी दूरी की वजह से यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी(ईएसए) और नासा की सेंट्री जोखिम तालिका दोनों में करीब दो दशक से शीर्ष पर है।