मुम्बई। फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर हर कोई आता है, कोई भी विलेन बनने के बारे में नहीं सोंचता है, क्योंकि फिल्मों में विलेन को बहुत ही घृणा से देखा जाता है। लेकिन फिल्मों में जब तक विलेन न हो तब तक रोमांच का तड़का नहीं लगता है। पहले के समय में विलेन को बड़ी नफरत भरी नजरों से देखा जाता था, लेकिन अब जमाना बदल गया है और अब पर्दे पर विलेन का रोल भी खूब पसंद किया जाता है। कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिनमें हीरो से ज्यादा लाइमलाइट विलेन ने बटोरी है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही दमदार विलेन से मिलवाने जा रहे हैं।

फिल्म मर्दानी 2 में किलर की भूमिका में नजर आए विशाल जेठवा का किरदार बहुत ही खूंखार था। वह लड़कियों का बहुत ही बेरहमी से कत्ल करता था और इसमें उसे बहुत सुकून मिलता था। उसके किलिंग का तरीका भी बहुत अलग था। पर्दे पर विशाल जेठवा से भले ही लोगों को नफरत हुई हो, लेकिन फिल्म में विशाल का किरदार बहुत दमदार था।

आशुतोष राणा हर फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी हर में शानदार एक्टिंग के जरिए किरदार में जान फूंक देते हैं। आशुतोष राणा ने संघर्ष फिल्म में बहुत ही शानदार तरीके से विलेन का रोल निभाया था। पर्दे पर उनका किरदार इतना भयंकर था कि लोगों में सिरहन बढ़ जाती थी।

एक विलेन में रितेश देशमुख का किरदार तो आपको जरूर याद होगा। हो भी क्यों न उनका रोल था ही इतना बेहतरीन। रितेश देशमुख ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक विलेन में उन्होंने नेगेटटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह साधारण आदमी से बेरहम हत्यारे में बदल जाते हैं।

मर्डर 2 में प्रशांत नारायणन ने एक साइको किलर की भूमिका निभाई थी, जो बहुत बेरहमी से लड़कियों को मार देता था। इस फिल्म में प्रशांत नारायणन ने एक ट्रांसजेंडर धीरज पांडे का रोल निभाया था। फिल्म में उनके कपड़ों से लेकर एक्टिंग तक सबकुछ इतना बेहतरीन था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हों जाएं।