मुम्बई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद समय में ऐसे कई ऐसे सितारे हैं जिनकी सोशल मीडिया पर तगडी फैन फॉलोइंग है। इन कलाकारों के फैन्स अपने फेवरेट एक्टर के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले पर्दे के पीछे फिल्म बनाने की कलां सीखीं थी।

वरुण धवन मशहूर डायरेक्टर डेविन धवन के बेटे हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वरुण ने पर्दे के पीछे रहकर फिल्म बनाने की कला सीखी। वरुण ने साल 2010 में शाहरुख खान की फिल्म ’माई नेम इज खान’ में करण जौहर को असिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने ’स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर डेब्यू किया।

सोनम कपूर भी उन्ही चुनिंदा सितारों में से एक है। सोनम कपूर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। अपने अभिनय से ये एक्ट्रेस लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बहुत कम लोग ही यह जानते है कि एक्टिंग से पहले सोनम कपूर भी पर्दे के पीछे काम किया करती थीं। फिल्म ’ब्लैक’ में वह मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। फिल्मों में काम करने की सलाह संजय लीला भंसाली ने ही उन्हें दी थी।

रणबीर कपूर बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। अब तक वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रणबीर कपूर भी सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ’आ अब लौट चले’ बतौर सहायक के रूप में काम किया था। इसके अलावा वह मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट भी रह चुके हैं।

अब हम आपको बताने जा रहे है उस अभिनेत्री के बारे मे जिसकी गिनती बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। भूमि पेडनेकर अब तक कई बड़े बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्म ’दम लगा के हईशा’ से डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ एक सहायक के रूप में की थी। छह साल बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया था।