मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के सितारों के साथ-साथ उनकी फिल्मों का जलवा भी दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब साउथ सितारे बॉलीवुड सेलेब्स को भी कई मामले में पीछे छोड़ रहे हैं। फैंस फिल्मों के अलावा इन सितारों की निजी जिंदगी और उनकी लाइफस्टाइल के भी दीवाने हैं। ये सितारे बेहद आलीशान बंगले में रहते हैं। चलिए जानते हैं इन सितारों के बंगले और उनकी कीमत के बारे में….
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का। अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स के एक लैविश बंगले में रहते हैं। अभिनेता का बंगला बाहर से जितना खूबसूरत है, अंदर से उतना ही शानदार है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।
इस लिस्ट में अगला नाम राम चरण का है। सुपरस्टार राम चरण भी एक आलीशान बंगले के मालिक हैं। वह हैदराबाद में स्थित बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत 38 करोड़ रुपये बताई जाती है। राम चरण के बंगले की वॉल पेंटिंग बेहद खूबसूरत हैं।
साउथ सुपरस्टार यश भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अभिनेता ने बेंगलुरु में एक आलीशान बंगला खरीदा है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर की गृह प्रवेश वाली तस्वीरें को वायरल हुई थीं, इन तस्वीरों में बंगले की भव्यता का नजारा देखने को मिल रहा था। अभिनेता के इस घर की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
आलीशान बंगला खरीदने के मामले में प्रभास भी पीछे नहीं हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास ने 60 करोड़ रुपये में अपना शानदार बंगला खरीदा था। बंगले के अंदर उन्होंने खास सजावट भी करवाई है। अभिनेता के बंगले का इंटीरियर डिजाइन बेहद क्लासी है।
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपना हैदराबाद में एक बंगला खरीदा था। रिपोट्स के अनुसार, उन्होंने यह बंगला 80 से 85 करोड़ रुपये में खरीदा था। कई बार सामंथा इस बंगले से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं।
आलीशान बंगले के मालिकों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी शामिल हैं। विजय ने हैदराबाद के पॉश इलाके में अपना आलीशान बंगला खरीदा। उन्होंने 50 करोड़ की कीमत चुकाकर इसे खरीदा था। त्योहार पर अभिनेता अक्सर इस घर से अपनी और परिवार की तस्वीरें साझा करते हैं, जिनमें उनके घर का शानदार लुक फैंस को देखने मिलता है।