वॉशिंगटन: धरती की ओर तेजी से एक एस्ट्रॉयड बढ़ रही है। NASA ने चेतावनी दी है कि 18,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार अमेरिका की 440 मीटर ऊंची अंपायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है। NASA लगातार इस पर अपनी नजर बनाए हुए है। उल्कापिंड 15 मई को धरती के करीब से गुजरेगा।

पृथ्वी के 7,483,449 लाख किलोमीटर के करीब तक आने वाले किसी भी एस्ट्रॉयड को वैज्ञानिकों ने खतरनाक के रूप में वर्गीकृत किया है। ये एस्ट्रॉयड इसी श्रेणी में आता है, जो पृथ्वी से 5,632,704 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एस्ट्रॉयड को 388945 के नाम से जाना जाता है।

डायनासोर की तरह खत्म नहीं होंगे इंसान
वहीं अगर एस्ट्रॉयड 388945 पृथ्वी से टकराएगा तो एक बड़ी तबाही आ जाएगी। हालांकि नासा ने संभावना जताई है कि ये एस्ट्रॉयड पृथ्वी के करीब से गुजर कर निकल जाएगा। पृथ्वी से इंसानों का सफाया क्या उसी तरह हो जाएगा जैसे डायनासोर का हुआ था। इसे लेकर कई अंतरिक्ष एजेंसियां इनसे बचने के तरीकों पर रिसर्स कर रही हैं। नासा ने हाल ही में डार्ट मिशन लॉन्च किया है।