नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ ही बैंकिंग फ्रॉड भी शुरू हो गए हैं। देश के सबसे बडे़ बैंक एसबीआई (SBI) के नाम से भी लोगों से फ्रॉड किया जा रहा है। हैकर्स कुछ नंबरों से ग्राहकों को मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज में लिखा होता है कि आपकी नेट बैंकिंग सेवा अगले 24 घंटे में ब्लॉक हो जाएगी। अपना Pan Card अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें। मैसेस में एक लिंक भी होता है। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, उसकी सारी निजी जानकारी तक हैकर की पहुंच हो जाती है। इसके बाद हैकर यूजर का बैंक खाता भी खाली कर सकता है। मोबाइल बैंकिंग फ्रॉड में हैकर आपके फोन से विभिन्न तरीकों से बैंक डिटेल्स जैसी निजी और वित्तीय जानकारियां चुराते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

साइबर एक्सपर्ट प्रिया सांखला बताती हैं कि हैकर फिशिंग, विशिंग या थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिये यूजर की निजी जानकारी चुराते हैं। एक बार जब आपके मोबाइल में वायरस चला जाता है, तो यह फोन में मौजूद जानकारियों को कॉपी कर सकता है, उन्हें डिलीट कर सकता है या किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकता है। इस जानकारी से हैकर आपका बैंक खाता भी खाली कर सकते हैं।