लखनऊ । भाजपा नेता अपर्णा यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है।

अपर्णा यादव के साथ शिवपाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रही है। एक्स पर अपर्णा ने खुद इस तस्वीर को शेयर किया है और चाचा शिवपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश की विधानसभा की आधिकारिक साइट पर जो जानकारी है उसके अनुसार उनका जन्मदिन 6 अप्रैल 1955 को इटावा में हुआ था।