लखनऊ।  यूपी के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की गुणवत्ता से भरपूर फसलों का दाम दिलाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी आम की विभिन्न प्रजातियों को जापान और दुबई सहित कई देशों को निर्यात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि 12 जुलाई को मुख्यमंत्री के हाथों प्रदेश में पैदा हुए आम को विदेशों को निर्यात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक आम का निर्यात पैसेंजर विमान से होता है। सरकार का प्रयास है कि अब इसे कार्गो से भेजा जाए। बताया कि बीते वर्ष मास्को, बहरीन और दुबई के लिए आम की सप्लाई की गई थी। इस बार दुबई और जापान सहित कई देशों को निर्यात किया जाएगा।