मुम्बई। नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर यानी एनएमएसीसी का इवेंट मुंबई में दो दिन तक चला। ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम ‘इंडिया इन फैशन’।

दूसरे दिन इस इवेंट में अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स के फैशन का जलवा देखने को मिला। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा जोनस, गौरी खान, सुहाना खान, सोनम कपूर, आर्यन खान, श्रद्धा कपूर, जाह्नवी कपूर, दिशा पाटनी से लेकर सलमान खान और हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हेडिड समेत सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए।

इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने डांस परफॉर्म भी दी। शाहरुख खान ने तो रणवीर सिंह और वरुण धवन को अपनी फिल्म ‘पठान’ के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। वरुण ने तो हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हेडिड संग स्टेज पर डांस किया। इस दौरान एक्टर ने एक्ट्रेस को गोद में उठाकर घूमे और उन्हें किस भी किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

नीता और मुकेश अंबानी के इस आलीशान कल्चरल इवेंट में देश और विदेश से तमाम हस्तियों ने सिर्फ अपनी प्रेजेंस ही नहीं दिखाई बल्कि अपने ग्लैमर से लाइमलाइट भी लूट ली। अमेरिकी मॉडल और फैशन आइकॉन गिगी हेडिड ने अपने ग्लैमरस अंदाज में इवेंट में अपने कदम रखे। उनके लुक को देखकर हर कोई सरप्राइज रह गया। बता दें कि यह पहली बार है जब गिगी इंडिया में किसी इवेंट में नजर आई हैं।