रणवीर सिंह लोगों को खूब पप्पियां देते हैं। अब प्रो कबड्डी लीग का उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वह ऐश्वर्या राय के हाथ पर किस कर रहे हैं। ऐश्वर्या के पास आराध्या भी बैठी उन्हें देख रही हैं। वहीं ऐश्वर्या भी उनके गाल खींचती दिख रही हैं। इसे देखकर आराध्या हंस रही हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में जाने से पहले रणवीर कबड्डी का फाइनल देखने गए थे। इंट्रेस्टिंग बात है कि फीफा में पहुंचने के बाद रणवीर ने रवि शास्त्री को भी किस किया।

प्रो कबड्डी लीग के कई वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर की विक्ट्री सेलिब्रेशन दिखाई दिया था। अब कुछ और मजेदार क्लिप्स सामने आई हैं। इनमें रणवीर सिंह और ऐश्वर्या राय के बीच क्यूट बॉन्डिंग दिख रही है। ऐश्वर्या के पास में नव्या भी दिख रही हैं। एक क्लिप में रणवीर ग्रीन कलर की फ्लोरल शर्ट पहने बैठे हैं। हैट भी लगाए हैं। ऐश्वर्या प्यार से उनके गाल खींचती दिख रही हैं। आराध्या बगल में बैठकर हंस रही हैं। ऐश्वर्या रॉय को खींचने पर अभिषेक बच्चन हुए ट्रोल,

वहीं एक और क्लिप है जिसमें रणवीर ऐश्वर्या के दोनों हाथों पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग का एक और वीडियो वायरल है। इसमें अभिषेक बच्चन टीम की जीत पर खुश होकर ऐश्वर्या राय को खींचते हैं। फिर गले लगा लेते हैं। क्लिप में उनकी, आराध्या और ऐश्वर्या की क्यूट केमिस्ट्री दिख रही है। बता दें कि अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 33-29 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनकी टीम की जीत के बाद ऐश्वर्या राय ने पोस्ट भी किया था।