शिमला। कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को सियासी पारा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश की सिराज विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है। ठाकुर ने 20 हजार से भी ज्यादा मतों से कांग्रेस के चेतराम को मात दी है। फिलहाल, बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
12 नवंबर को राज्य की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे। मतगणना के लिए 59 स्थानों पर 68 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां किसी भी दल को दोबारा सत्ता नहीं मिली है. 2022 में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस बीच राज्य में तीसरी आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दी है। अब देखना होगा कि पहाड़ी राज्य में इतिहास बदलेगा और बीजेपी दोबारा सत्ता पर काबिज होगी या फिर जीत का सेहरा कांग्रेस के सिर बंधेगा। इस बीच यहां ये भी बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विधानसभा सीट आगे/पीछे
1- चुराह—-हंस राज (भाजपा) आगे
2 भरमौर—- डॉ जनक राज (भाजपा) आगे
3 चंबा—- नीरज नायर (कांग्रेस) आगे
4 डलहौजी—- दविंदर सिंह (भाजपा) आगे
5 भट्टियात—- बिक्रम सिंह (भाजपा) आगे
6 नूरपुर—– रणवीर निक्का (भाजपा) आगे
7 इंदौरा—- मलेन्द्र राजन (कांग्रेस) आगे
8 फतेहपुर—– राकेश पठानिया (भाजपा) आगे
9 जवाली—– संजय गुलेरिया (भाजपा) आगे
10 देहरा—- डॉ होशयार सिंह (निर्दलीय) आगे
11 जसवां—– बिक्रम सिंह (भाजपा) आगे
12 ज्वालामुखी—– संजय रत्न (कांग्रेस) आगे
13 जयसिंहपुर—- यादविंदर गोमा (कांग्रेस) आगे
14 सुलह—– विपिन सिंह परमार (भाजपा) आगे
15 नगरोटा—- आर.एस बाली (कांग्रेस) आगे
16 कांगड़ा—– पवन कुमार काजल (भाजपा) आगे
17 शाहपुर—– केवल सिंह (कांग्रेस) आगे
18 धर्मशाला—– सुधीर शर्मा (कांग्रेस) आगे
19 पालमपुर—— त्रिलोक कपूर (भाजपा) आगे
20 बैजनाथ—— किशोरी लाल (कांग्रेस) आगे
21 लाहौल और स्पीति—- डॉ राम लाल मारकंडा (भाजपा) आगे
22 मनाली—– गोविंद ठाकुर (भाजपा) आगे
23 कुल्लू——सुंदर सिंह ठाकुर (कांग्रेस) आगे
24 बंजार—–खीमी राम (कांग्रेस) आगे
25 अन्नी—– लोकेंद्र कुमार (भाजपा) आगे
26 करसोग—— दीप राज (भाजपा) आगे
27 सुंदरनगर—– राकेश कुमार (भाजपा) आगे
28 नाचन——– विनोद कुमार (भाजपा) आगे
29 सिराज—— जयराम ठाकुर (भाजपा) जीते
30 दारंग—— पूर्ण चन्द (भाजपा) आगे
31 जोगिंदरनगर——– प्रकाश प्रेम कुमार (भाजपा) आगे
32 धरमपुर—– रजत ठाकुर (भाजपा) आगे
33 मंडी——- अनिल शर्मा (भाजपा) आगे
34 बल्ह——- इंदर सिंह (भाजपा) आगे
35 सरकाघाट—— पवन ठाकुर (कांग्रेस) आगे
36 भोरंज——- डॉ अनिल धीमान (भाजपा) आगे
37 सुजानपुर——- राजेन्द्र सिंह (कांग्रेस) आगे
38 हमीरपुर——- आशीष शर्मा (निर्दलीय) आगे
39 बरसर——– इंद्रदत्त लखनपाल (कांग्रेस) आगे
40 नादौन——- सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस) आगे
41 चिंतपूर्णी———- सुदर्शन सिंह बबलू (कांग्रेस) आगे
42 गगरेट——- चैतन्य शर्मा (कांग्रेस) आगे
43 हरोली—— मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस) आगे
44 ऊना——– सतपाल सिंह (भाजपा) आगे
45 कुटलैहड़———- दविन्द्र कुमार (कांग्रेस) आगे
46 झण्डुता——— जीत राम कटवाल (भाजपा) आगे
47 घुमारवीं——– राजेश धर्माणी (कांग्रेस) आगे
48 बिलासपुर——— बम्बर ठाकुर (कांग्रेस) आगे
49 श्री नैना देवीजी—- राम लाल ठाकुर (कांग्रेस) आगे
50 अर्की——- संजय (कांग्रेस) आगे
51 नालागढ़——— के.एल. ठाकुर (निर्दलीय) आगे
52 दून—- राम कुमार (कांग्रेस) आगे
53 सोलन——– धनी राम शांडिल (कांग्रेस) आगे
54 कसौली——– विनोद सुल्तानपुरी (कांग्रेस) आगे
55 पच्छाद——– रीना (भाजपा) आगे
56 नाहन———- अजय सोलंकी (कांग्रेस) आगे
57 श्री रेणुकाजी—– नारायण सिंह (भाजपा) आगे
58 पांवटा साहिब——- सुख राम (भाजपा) आगे
59 शिलाई——- हर्षवर्धन चौहान (कांग्रेस ) आगे
60 चौपाल—– श्री बलबीर सिंह वर्मा (भाजपा) आगे
61 ठियोग——- कुलदीप सिंह राठौर (कांग्रेस) आगे
62 कसुम्पटी——— अनिरुद्व सिंह (कांग्रेस) आगे
63 शिमला——— हरीश जनारथा (कांग्रेस) आगे
64 शिमला ग्रामीण——– विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) आगे
65 जुब्बल-कोटखाई—– चेतन सिंह बरागटा (भाजपा) आगे
66 रामपुर——— कौल सिंह (भाजपा) आगे
67 रोहड़ू———– मोहन लाल ब्राक्टा (कांग्रेस) आगे
68 किन्नौर——— जगत सिंह नेगी (कांग्रेस) आगे