मेरठ। 12 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मेडिकल कालेज में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। दो महिला आरक्षी उनकी देखरेख के लिए तैनात हैं। पुलिस बच्चे का डीएनए परीक्षण कराएगी। उससे पता चलेगा कि तीनों आरोपितों में से उसका पिता कौन है।
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय पीड़िता माता-पिता के साथ खोड़ा थाना क्षेत्र में रहती है। उसके अभिभावक कामगार हैं। गर्भधारण करने के बाद किशोरी का पेट फूलने लगा। इसे उसके माता-पिता ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सितंबर में उसका पेट अधिक फूल गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसे डाक्टर को दिखाया। जांच में पता चला कि वह करीब आठ माह के गर्भ से है। यह सुनकर उसके माता-पिता के होश उड़ गए। उसे घर पर लाकर सारी बात पूछी।
उससे पता चला कि दो सगे भाई समेत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने मामले की खोड़ा थाने में शिकायत की। गत पांच सितंबर को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। उसी दिन दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद 30 सितंबर को तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया।