यूपी।  होली का त्योहार लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में रंग खेलकर छात्र-छात्राओं धूम मचाई। बृहस्पतिवार को 4326 स्थलों पर होलिकादहन होगा। जबकि शुक्रवार को रंगोत्सव के मुख्य पर्व पर युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक धमाल मचाएंगे।

होली का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ पूरे दिन उमड़ी रही। लोगों ने अपने-अपने तरीके से होली मनाने का प्लान तैयार किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने 14 मार्च 2025 को जिले में सभी देसी व विदेशी शराब से लेकर भांग एवं डिनेचर्ड स्प्रिट की दुकानों को सुबह 10 से शाम 05 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, पुलिस अफसरों ने भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया है।