पटेल नगर रोड पांच स्थित किशुन अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर रहने वाले उज्ज्वल गजाधर का सात वर्षीय बेटा मानव उर्फ चीकू शुक्रवार की रात नौ बजे लापता हो गया। स्वजन और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बच्चे की खोजबीन में जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को मिली। शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर सिंह मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए। करीब ढाई घंटे तक खोजबीन के बाद बच्चा रात करीब साढ़े 11 बजे उसी अपार्टमेंट की छप पर मिला। अंधेरे में छिपा था। पुलिस ने बच्चे को स्वजन को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले चीकू का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि चीकू मां के साथ शुक्रवार की रात नौ बजे नीचे आया था। वह अपनी मां से वहीं पर खेलने की जिद करने लगा। इसके बाद मां उसे छोड़कर घर में चली गई। आधे घंटे बाद जब वह वापस नहीं आया तो स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसके पूर्व स्वजन छत पर भी गए थे, लेकिन वहां नहीं दिखा। इधर पुलिस हलकान रही। चीकू के सकुशल मिलने के बाद स्वजन और पुलिस ने राहत की सांस ली।