मेरठ. मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं। पिछले पांच दिनों में देखें तो जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 201 पर पहुंच गया है। इसमें 183 मरीज ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कोरोना को लेकर सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि कोविड संक्रमितों के संपर्क वालों की अधिक से अधिक जांच की जाए।
2168 सैंपल की आई रिपोर्ट
शुक्रवार को 2168 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 48 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 201 पहुंच गई है। इसमें 18 मरीज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को 2168 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को 18 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
30 पुरुष 18 महिलाएं पॉजिटिव
शुक्रवार को जो जांच रिपोर्ट आई है इसमें 30 पुरुष और 18 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। गंगानगर का कारोबारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जानी का श्रमिक भी पॉजिटिव मिला है।