लखनऊ. यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सदन के नेता बनने की दौड़ में हैं।
डॉ. दिनेश शर्मा को प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था पर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।