नई दिल्ली. अगर आपको अगले कुछ दिनों में बैंक के जरूरी काम निपटाने हैं तो यह खबर आपको काम की है. अगले कुछ दिनों में बैंक लगातार त्योहारों की वजह से बंद रहेंगे. ऐसे में त्योहारों की लिस्ट को चेक करके ही बैंक जाएं वरना आपको वापस लौटना पड़ेगा. बता दें अगले कुछ दिनों में रक्षाबंधन , शनिवार, रविवार और स्वतंत्रता दिवस आदि की लगातार छुट्टियां हैं. ऐसे में इस हफ्ते का लंबा वीकेंड हैं.

आपको बता दें कि 11 अगस्त 2022 को पूरे देश में राखी का त्योहार मनाया जाएगा. इसके बाद 12 तारीख को बैंक खुले रहेंगे. वहीं इसके बाद 13 अगस्त 2022 दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 14 अगस्त 2022 को रविवार का अवकाश रहेगा. इसके बाद सोमवार को 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहती है. इसके बाद 18 और 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी के कारण देश के कई राज्यों में बैंकों के अवकाश रहेगा. ऐसे में इन छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही बैंक में अपने काम निपटा लें.

11 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)
12 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन (कानपुर-लखनऊ)
13 अगस्त 2022 – दूसरा शनिवार
14 अगस्त 2022 – रविवार
15 अगस्त 2022 – स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2022 – पारसी नववर्ष (मुंबई-नागपुर)
18 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)
19 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी श्रवण (अहमदाबाद, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग,भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, शिमला, श्रीनगर)
20 अगस्त 2022 – कृष्ण अष्टमी (हैदराबाद)
21 अगस्त 2022 – रविवार
27 अगस्त 2022 – चौथा शनिवार
28 अगस्त 2022 – रविवार
29 अगस्त 2022 – श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी)
31 अगस्त 2022 – गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र,कर्नाटक)