नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा की पोस्ट कुछ ऐसी होती हैं जिनका उनके फॉलोअर्स और फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि महिंद्रा के ट्वीट्स बेहद जानकारीपूर्ण और दिलचस्प होते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने जो ताजा पोस्ट शेयर किया है उसकी खूब चर्चा हो रही है। इन दिनों उनका एक ट्वीट खूब चर्चा में है। जिसमें उन्होंने पेड़ काट रहे कुछ लोगों का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का दोहन करोगे तो वो ऐसे ही इंतकाम लेगी। वीडियो को 6.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
If you cut down trees, they won’t take it lying down 👏🏽👏🏽👏🏽pic.twitter.com/TekNZiQSTF
— anand mahindra (@anandmahindra) August 23, 2022
उद्योगपति महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ लोग एक बड़े से पेड़ को मशीन से काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ को काटने के लिए जंजीर का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद वो बड़े से पेड़ को काटने में कामयाब हो जाता है। लेकिन अगले ही पल जो कुछ भी होता है, उसे देखकर आपकी हंसी छूट पड़ेगी। जैसे ही पेड़ कटने के बाद गिरता है, उसे काटने वाला शख्स अचानक हवा में उछल जाता है। इसके बाद जमीन पर धड़ाम से गिरता है। मजेदार बात ये है कि इस शख्स को हवा में उठाकर पटकने वाला कोई और नहीं, बल्कि वो पेड़ ही था जिसे उसने कुछ समय पहले काटा था। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि पेड़ ने जाते-जाते बंदे से अपना बदला ले लिया।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया है, अगर आप पेड़ को काटेंगे, तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे। एक दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।