मुजफ्फरनगर। त्यागी-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई। जिसमें त्यागी समाज के नागरिकों ने नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर मंथन किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार का किसी भी स्थिति में उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ कार्यक्रम में विरोध जताने के साथ ही भाजपा के बडे़ नेताओं का घेराव किया जाएगा। जब तक श्रीकांत त्यागी को इंसाफ नहीं मिलेगा, त्यागी समाज चैन से नहीं बैठेगा।
जनपद स्तर पर गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम किये जायेंगे। इस दौरान त्यागी समाज के हरिद्वार जिलाध्यक्ष ब्रजेश त्यागी, राजपाल सिंह, कुलदीप त्यागी, दीपा त्यागी, राकेश कुमार त्यागी, हरपाल त्यागी, डा. विपिन कुमार त्यागी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, अमित त्यागी, छत्रपाल त्यागी, विचित्र त्यागी, बसंत त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, प्रवेश त्यागी, योगेश त्यागी, नवीन त्यागी, डा. अरविंद त्यागी, मनोज त्यागी, मुनिराज त्यागी, राकेश त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, विपिन त्यागी, पिंकू त्यागी, हरिओम त्यागी, प्रवीण त्यागी, धाीरज त्यागी, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।