मेरठ. मेरठ में आज शनिवार 3 सितंबर को एक दर्जन से अधिक कालोनियों में सुबह से ही बिजली गुल रहेगी। सबसे अहम जज कालोनी, कस्टम कालोनी में भी बिजली नहीं आएगी। वहीं सिविल लाइंस से लगे पॉश इलाके मंगलपांडेय नगर में भी शटडाउन रहेगा। सुबह से ही लोगों को बिजली की कमी झेलनी पड़ेगी।
सुबह 10 बजे से काटी जाएगी बिजली
अधिशासी अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सीसीएसयू से निकलने वाले मंगल पांडेय नगर के फीडर से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यहां मेंटिनेंस का काम होना है। इसलिए शट डाउन लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इस पूरे इलाके में पावर कट रहेगा। लाइन मेंटिनेंस पूरा होने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू होगी। मंगल पांडेय नगर सेक्टर 1, सेक्टर 2, अशोक नगर और जज कालोनी में सुबह 10 से 12 बजे तक शटडाउन रहेगा।
इन कालोनियों में दोपहर 12 बजे से शटडाउन
दोपहर को एपेक्स और कस्टम फीडर से जुड़े पूरे कमर्शियल इलाके में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पावर कट रहेगा। मंगल पांडेय नगर के बाद यहां लाइन मेंटिनेंस की जाएगी। इसके कारण डीएम हाइट, हनी हाइट, कस्टम ऑफिस, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल एक्ससाइज कॉलोनी, कस्टम कालोनी, एपेक्स टावर, कॉमर्शियल फ्लोर मिल एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
गर्मी में परेशान होगी जनता
इस समय मेरठ में तेज उमस और गर्मी है। धूप भी तेज है। बरसात न होने के कारण उमस, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऑफिस, स्कूल, घर हर जगह बस पंखों, कूलर का ही सहारा है। लोग ऑफिस में एसी में बैठते हैं फिर बाहर नहीं निकलते। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। शुक्रवार रात 10 बजे का तापमान 34 डिग्री था। इतने ज्यादा टेम्परेचर में बिजली आपूर्ति ठप्प होने पर लोगों को गर्मी में झुलसना पड़ेगा। गर्मी ऊपर से पावर कट दोहरी मार जनता को झेलनी पड़ेगी।