मेरठ. थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव गजरौला मोरना निवासी जोगिंदर मवाना में चाय की दुकान करता है। रोजाना की भांति वह शनिवार शाम को गजरौला मोरना लौट रहा था। रजवाहे के पास तेज गति से बाइक सवार ने जोगिंदर को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने घायल को मेरठ रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जोगिंदर का बेटा सौरभ आज ग्रामीणों के साथ मवाना थाने पहुंचे और तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।