नई दिल्ली: हम अपने रोजाना के लेन-देन में नोट और सिक्कों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि इन नोटों के ऊपर आखिर छपा क्या हुआ है या फिर उसे जानने की कोशिश की है। अगर आप इन बातों से अनजान हैं तो हम आज आपको इन नोटों के ऊपर छपे हुए चित्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जब नोट पर छपी तस्वीर की बात आती है तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जहन में आते हैं, लेकिन हर नोट पर महात्मा गांधी के अलावा कुछ और भी खास तस्वीर छपी होती हैं। क्या आपने इन पर कभी गौर किया है? हर नोट अपने आप में खास होता है। आपको 10 रुपये से लेकर 500 रुपयों तक के नोट पर भारतीय धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। ये तस्वीरें नोट को एक अलग ही पहचान देती हैं।

2000 रुपये के नोट पर आप अगर गौर करेंगे तो पिछले हिस्से में चंद्रयान की तस्वीर छपी है। चंद्रयान भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। हालांकि अब काफी समय से बाजार में दो हजार के नोट नहीं दिख रहे हैं। ये नोट गायब से हो गए हैं। 24 सिंतबर 2014 बुधवार के दिन भारत ही नहीं विश्व के इतिहास में याद रखा जाएगा। इस दिन अपने पहले प्रयास में ही 67 करोड़ किमी का सफर तय करतके भारतीय मंगलयान ने सीधे मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इसका नाम मार्स ऑर्बिटर मिशन यानी MOM था. भारत ने इस मिशन पर करीब 450 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

क्या आपने 500 रुपये के नोट पर ध्यान दिया है। नोटबंदी के बाद जारी 500 रुपये के नए नोट पर लाल किले की तस्वीर छपी है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। भारत के प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वज फहराते हैं, साथ ही वे लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करते हैं।