शिमला: वर्तमान प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के टिकट आबंटन को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक प्रदेश की 68 में से 22 सीटों पर मंथन हुआ लेकिन 18 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में लगभग 2167.72 करोड़ रुपए की लागत से 5 बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत की प्रशंसा की।
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 7 एएसपी और 6 डीएसपी शामिल हैं।