नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 19 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। धनतेरस से पहले सोना.चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। कानपुरए आगरा और गोरखपुर हर जगह कीमतें कल से कम रहीं। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना 51800 प्रति दस ग्राम और चांदी 57700 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 51450 प्रति दस ग्राम और चांदी 57350 प्रति किलो रही।
आगरा में भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट हुई। मंगलवार को सोना 51750 प्रति दस ग्राम और चांदी 57750 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 51700 प्रति दस ग्राम और चांदी 57350 प्रति किलो रही। आगरा और कानपुर की तरह गोरखपुर में भी सोना.चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 51800 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही।
सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
एक शहर के अंदर भी सोना.चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला.जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसलए जेवर पर सोना.चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगाए वहां मेकिंग चार्ज 15.24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।