मेरठ में शनिवार के बाद रविवार को भी खिली धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। कुछ स्‍थानों पर सुबह के समय कोहरा भी नजर आने लगा है। सुबह और शाम के वक्‍त अब हल्‍का कोहरा भी नजर आने लगा है। शहर में दीपावली से पहले प्रदूषण के बढ़ने से खतरनाक संकेत मिल रहे हैं। मेरठ में सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

छह दिन बाद गुरुवार को शहर में प्रदूषण का स्तर में सुधार देखा गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआइ शाम चार बजे खतरे के मानक से नीचे 173 रहा। हालांकि अभी यह खराब की श्रेणी में है। 200 से अधिक एक्यूआइ खराब की श्रेणी में माना जाता है। मुजफ्फरनगर में भी हवा की दशा सुधरी रही वहां पर एक्यूआइ 192 दर्ज किया गया। बतातें चलें कि 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच मेरठ का एक्यूआइ 333 पहुंच गया था। 12 को बारिश समाप्त होने के बाद से ही मेरठ में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरु हो गया था। रात आठ बजे पल्लवपुरम में एक्यूआइ 146, गंगा नगर में 154 और जयभीमनगर में 136 दर्ज किया गया।

मेरठ जनपद लगातार प्रदूषण की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में बुधवार को लगातार तीसरे दिन देश के सर्वाधिक प्रदूषित प्रथम दो शहरों में मेरठ का नाम शामिल रहा। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 रहा और फरीदाबाद के बाद दूसरे नंबर पर रहा। फरीदाबाद का एक्यूआइ 304 रहा। बुधवार को मुजफ्फरनगर में वायु की गुणवत्ता काफी हद तक सुधरी नजर आई। यहां एक्यूआइ 150 दर्ज किया गया है।

मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।