सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘इंडियन आर्मी के साथ दीपावली।’ पूरे वीडियो में बैकग्राउंड में ‘ऐ वतन ऐ वतन…’ गाना सुनाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना किसी बर्फीले इलाके में भारतीय सेना के सैनिकों के बीच पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देती हैं। वह सैनिकों से बातचीत करती नजर आती हैं और उन्हें दीपावली की बधाई देती हैं।
सपना चौधरी को अपने बीच पाकर भारतीय सेना के नौजवान भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वे सपना चौधरी का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सपना चौधरी के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने धांसू कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘कोई पत्थर न लोहा है, न शोला है, सभी का सम्मिलित प्रारूप, भारत का सिपाही है।’ इसके साथ उन्होंने दिवाली की बधाई दी है।
00
सपना चौधरी ने अपने इस पोस्ट के जरिए यूजर्स का दिल जीत लिया है। हर कोई सपना की तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने सैनिकों से मिलकर उनकी ये 2022 की दिवाली बेहद शानदार और यादगार बनाई है, मेरी सपना। जयहिंद! जय हरियाणा!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सलाम इंडियन आर्मी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे बेहतरीन और सबसे क्यूट गर्ल हो आप सपना।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जय हिंद, जय भारत।’