नई दिल्ली. दुनिया में आए दिन नई खोज होती है। कभी-कभी ऐसी खोज की जाती है जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। अब गोताखोरों ने एक रहस्यमयी और अनोखी दुनिया की खोज की है। दरअसल, हिंद महासागर में सतह से 1640 फीट गहरे समुद्र में एक बेहद अनोखा ईकोसिस्टम की खोज हुई है।

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस जगह पर बेहद खतरनाक और भूखी शार्क मछलियां रहती हैं। इस क्षेत्र का वैज्ञानिक ने ट्रैपिंग जोन नाम रखा है। इस अनोखी दुनिया को मालदीव के गहरे समुद्री ज्वालामुखी साथो राहा के पास खोजा गया है जो बेहद प्राचीन और विलुप्त ज्वालामुखी है। साथो राहा बनते समय अचानक समुद्र तल से 4921 फीट ऊपर उठ गया था। इस जगह पर मछलियों और शार्क के झुंड रहते हैं जो छोटे-छोटे समुद्री जीवों के प्रति बेहद आक्रामक नजर आते हैं। इन समुद्री जीवों को माइक्रोनेक्टन का नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस अनोखी दुनिया के बारे में…