मुंबई. रिलायंस जिओ के मालिक मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। इतना ही नहीं फोर्ब्स सूची में मुकेश अंबानी टाॅप 10 अमीरों में शामिल हैं। मुकेश अंबानी और उनके परिवार की लग्जरी लाइफ हर आम इंसान जीने के सपने देखता है। जब पिता इतने अमीर हों तो उनके बच्चों की लाइफ कैसी होगी? अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो आपको मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बिजनेसमैन मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में हुई थी। इस शादी पर दुनिया भर की नजर थी। लगभग 100 मिलियन डॉलर यानि 720 करोड़ रुपये ईशा अंबानी की शादी में खर्च किए गए थे। ईशा अंबानी की लाईफ किसी राजकुमारी से कम नहीं होगी। चलिए जानते हैं कि शादी से पहले माता पिता का अपार संपत्ति और शादी के बाद एक बड़े बिजनेसमैन परिवार की बहू बनी ईशा अंबानी का घर कैसा है, उनके पास खुद की कितनी संपत्ति है? और वह कितनी लग्जरी लाइफ जीती हैं?

वैसे तो ईशा अंबानी शादी से पहले अपने परिवार के साथ पिता मुकेश अंबानी के घर मुंबई के एंटीलिया में रहती थी, लेकिन शादी के बाद पति पीरामल के साथ रहती हैं। वर्ली में स्थित इस बंगले का नाम गुलिटा’ है। इस बंगले को हिंदुस्तान यूनिलीवर से साल 2012 में खरीदा गया था। इस आलीशान बंगले की कीमत उस समय लगभग 10 अरब डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये थी, जिसे ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने चुकाया था।

अब इस महल जैसे बंगले की कीमत कंस्ट्रक्शन के बाद अधिक बढ़ गई है। पांच मंजिला ये बंगला 50 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। घर में तीन बेसमेंट, पार्किंग, एक फ्लोर पर गार्डन और एयर वाटर बाॅडी है। घर में कई बेडरूम, स्टडी रूम, स्विमिंग पूल, ड्रेसिंग रूम और सभी लग्जीरियस सुविधाएं हैं।

ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद को संभालती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 668 रुपये है।

ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की शेयर होल्डर हैं। इसके अलावा साल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में आजियो फैशन ऑनलाइन ब्रांड को लॉन्च किया गया। ईशा अंबानी उसकी मालकिन हैं। साल 2021 अक्टूबर में ईशा अंबानी ने रिलायंस ब्रांड्स के जरिए फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन ब्रांड में निवेश करते हुए 40 परसेंट की हिस्सेदारी खरीद ली।

स्कूल के दिनों से ही ईशा अंबानी को फुटबॉल पसंद है। ईसा पियानो भी बजाती हैं। इसके अलावा ईशा को मां नीता अंबानी की तरह ही फैशन ब्रांड्स में काफी रूचि है।