मेरठ सहित पूरे वेस्‍ट यूपी में इनदिनों रातें अब ठंडी होने लगी हैं। मेरठ जनपद में गुरुवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रही थी। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को मेरठ की हवा भी बेहद खराब स्थिति में पहुंची थी। इस बीच शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। प्रदूषण को लेकर हालात खराब ही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मेरठ में शनिवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। लेकिन कई क्षेत्रों में हवा की स्थिति अभी बेहद खराब है। जयभीम नगर में सुबह छह बजे एक्यूआइ 343 रहा। दोपहर 12 बजे तक यह 311 रहा। वातावरण में पीएम 2.5 की मात्रा ही मुख्य प्रदूषक तत्व रहा। पल्लवपुरम में इसी समय पीएम 2.5 की मात्रा 306 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर की अधिकतम स्तर तक रही। शनिवार को तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोत्तरी दर्ज की गइ्र् और आदृता का प्रतिशत भी अपेक्षाकृत कम रहा।

मेरठ ग्रेटर नोएडा और बागपत के बाद चौथे नंबर रहा। मौसम विभाग ने मेरठ में आने वाले दिनों में तापमान और गिरावट होने की संभावना जतायी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेसियस रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कोल्ड वेव की स्थिति है। हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण की स्थिति 28 तक खराब रहने की आशंका है।

प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति
मुजफ्फरनगर – 335

ग्रेटर नोएडा – 332

बागपत 325

मेरठ – 306

गाजियाबाद – 302

दिल्ली – 294

मेरठ जनपद में गुरुवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को मेरठ की हवा भी बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ का एक्यूआइ 306 और मुजफ्फरनगर में 335 दर्ज किया गया। दिल्ली में यह 294 और गाजियाबाद में 302 रहा। मुजफ्फरनगर प्रदेश में सर्वाधिक प्रदूषित रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मेरठ के शहरी इलाकों में कई इलाके वायु प्रदूषण की दृष्टि से हाट स्पाट बने हुए हैं। दिल्ली रोड, टीपी नगर, गंगा नगर में कई स्थानों पर पीएम 2.5 और 10 की मात्रा मानक से कई गुना अधिक रही। शाम चार बजे जनपद का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 211 दर्ज किया गया। दिल्ली में यह 255 रहा। मौसम विभाग ने 25 नवंबर को हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है। मंगलवार को अधिक तम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार दो से छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।