2023 टोयोटा ग्रैंड हाइलैंडर को 8 फरवरी 2023 को शिकागो ऑटो शो में पेश किया जाएगा। Toyota USA 8 फरवरी 2023 को शिकागो ऑटो शो में ऑल-न्यू ग्रैंड हाईलैंडर को अनवील करेगी। अपनी शुरुआत से पहले जापानी ऑटो प्रमुख ने थ्री-लाइन एसयूवी का एक टीजर इमेज जारी किया है। बता दें कि हाईलैंडर नेमप्लेट को पहली बार 2001 में पेश किया गया था और चार जेनरेशन के बाद और बिक्री की सफलता के 20 वर्षों में इसे एक और बड़ा अपग्रेड मिल रहा है।
ब्रांड का कहना है कि 2023 ग्रैंड हाईलैंडर फैमिली टूरर को ध्यान में रखते हुए लाई जा रही है। यह हाईलैंडर का विस्तार करने में मदद करेगी। इसे लाइनअप के लिए ‘परफेक्ट एडिशन’ कहा जा रहा है। इसे हाइलैंडर और Toyota Sequoia के बीच रखा जाएगा। टीजर इमेज में सी-शेप्ड रैपअराउंड एलईडी टेल लैंप्स की मौजूदगी दिखाई गई है, जिसके बीच में ग्रैंड हाईलैंडर नाम लिखा हुआ है।
अन्य हाइलाइट्स एक अपराइट बूट स्ट्रक्चर हैं, जो हाईलैंडर, वैरिएंट बैजिंग और हाइब्रिडमैक्स बैजिंग से अलग है। चारों ओर काले बम्पर पर रिफ्लेक्टर भी देखे जा सकते हैं। एक सर्कुलर टेलपाइप, एक रियर स्किड प्लेट, एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और एक शार्क फिन एंटीना के साथ स्पॉइलर देखने को मिलता है।
2023 टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर का हाई-स्पेक प्लेटिनम वैरिएंट कई धांसू फीचर्स से लैस होगा। यह एक हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होगा। इसमें 2.4-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो इंजन देखने को मिल सकता है, जो टॉर्क बढ़ाने और निश्चित रूप से बेहतर फ्यूल इकोनॉमी के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है। टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर का एक और अपमार्केट वैरिएंट में भी आ सकता है।