आप चाहे कोई भी वर्कआउट कर रहे हों, लेकिन उससे पहले वार्म-अप करना बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग इस सवाल में उलझ जाते हैं कि आखिर कौन-सी वार्म-अप एक्सरसाइज करना बेहतर रहेगा। इस आर्टिकल में आपको वार्म-अप की 4 बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बताया जा रहा है।
वार्म-अप के फायदे शरीर के लिए वार्म-अप इसलिए जरूरी है ताकि शरीर में ब्लड फ्लो तेज हो सके। ब्लड फ्लो तेज होने से मसल्स को भारी वर्कआउट के लिए तैयार किया जाता है। जिससे मसल्स टीअर, मसल्स क्रैप आदि का खतरा कम किया जा सकता है। आइए फिटनेस ट्रेनर चार्ली एटकिन्स द्वारा बताई गई 4 बेस्ट वार्म अप एक्सरसाइज और उसके फायदे जानते हैं।
एडक्टर रॉक एक्सरसाइज कूल्हों और घुटनों की मसल्स के लिए काफी अच्छी है। अगर आप ग्लूट या लेग वर्कआउट कर रहे हैं, तो इस वार्म अप एक्सरसाइज को जरूर करें।
स्कैप कार में नियंत्रित और छोटे मूवमेंट किए जाते हैं। यह मूवमेंट आपके कंधों की स्कैपुला हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे करके बटरफ्लाई, शोल्डर प्रेस जैसी एक्सरसाइज में कंधे की चोट से बचा जा सकता है।
कैट काऊ पोज योगा का एक आसन है, जिसे मार्जरीआसन या बितिलासन भी कहा जाता है। इसे पोज को करने से शरीर का पोस्चर और बैलेंस सुधरता है। वहीं, कमर व गर्दन की मांसपेशियों को एक बेहतरीन स्ट्रेच मिलता है।
डाउन डॉग प्लैंक दो एक्सरसाइज से मिलकर बना है। जिसमें डाउनवर्ड डॉग पोज और प्लैंक एक्सरसाइज होती हैं। ये दोनों एक्सरसाइज करके कंधों, कूल्हों और पिंडलियों की मांसपेशियों को खोला जाता है। इस वार्म अप को शोल्डर वर्कआउट, लेग वर्कआउट आदि से पहले किया जा सकता है।