हिमाचल। प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ क्षेत्र के पट्टा में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस जोहड़ से नालागढ़ जा रही थी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव अभियान में जुटी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उधर, जिला सोलन के कंडाघाट में धुंध के चलते करीब 16 वाहन टकरा गए हैं। धर्मपुर से परवाणू सोलन तक हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन से सफर खतरनाक हो गया है।