नई दिल्ली: मायापुरी थाने के एएसआई शंभू दयाल पर आरोपी अनीस ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। इसका विडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गया। इसमें बहादुर एएसआई शंभू द्वारा पकड़े गए अनीस चाकू के करीब एक दर्जन वार करता दिखाई दे रहा है। उनके पीछे काफी लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने एक बार को आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन अनीस ने भीड़ को चाकू लहराते हुए डरा दिया। लेकिन एएसआई ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए भागने की कोशिश करते अनीस को पकड़ लिया। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में एएसआई शंभू दयाल की मौत हो गई।

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी घनश्याम बंसल का कहना है कि इस मामले में हत्या की धारा समेत अन्य धाराएं जोड़ दी गई हैं। आरोपी अनीस को फांसी की अधिकतम सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए पुलिस तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए कानूनी राय ले रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से भी जांबाज एएसआई शंभू दयाल के परिजनों की भी मदद की जाएगी। इसमें इनके परिवार से किसी को नौकरी देना भी शामिल है।

4 जनवरी की उस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। 2 मिनट 5 सेकेंड की फुटेज में ASI शंभूलाल दयाल सफेद शर्ट पहने आरोपी को पकड़े पुलिस स्टेशन की ओर जा रहे हैं। उनके साथ भीड़ भी चल रही है। तभी शंभूलाल कुछ देर के लिए रुकते हैं और भीड़ की ओर पीछे मुड़कर देखते हैं। उसी दौरान आरोपी अनीश अपनी जेब से एक नुकीली चीज निकालता है और शंभूलाल पर पीछे से वार कर देता है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शंभूलाल इस वार के बाद अनीश से डंडे की मदद से उलझते हैं लेकिन अनीश उनपर लगातार चाकू से वार कर रहा है।

चाकू के झेलता रहा ताबड़तोड़ वार, नहीं मानी हार, ASI के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आंखें नम कर देंगी

दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल की बहादुरी को आज पूरी दिल्ली सलाम कर रही है। शंभू दयाल ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए अपनी कर्तव्य के लिए जान कुर्बान कर दी।

शंभू दयाल के अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम थी।

दिल्ली पुलिस ने अपने बहादुर जवान को अंतिम विदाई दी।

57 साल के शंभू दयाल मूल रूप से राजस्थान में सीकर के रहने वाले है।

शंभू दयाल पश्चिमी दिल्ली के मधु विहार एरिया में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

शंभू दयाल जब बदमाश को लेकर जा रहे थे तभी उन पर बदमाश ने हमला कर दिया था। इस दौरान बदमाश ने उनकी छाती, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए थे। इसके बावजूद उन्होंने बदमाश को भागने नहीं दिया था।

ASI शंभू दयाल यादव के परिवार की मदद के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार मदद के लिए आगे आई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह ऐलान किया कि जनता की रक्षा करते हुए ASI शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वे शहीद हो गये। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे।

एएसआई ने बहादुरी दिखाते हुए अनीस को पकड़े रखा। उसे जमीन पर भी गिरा दिया। लेकिन अनीस ने उन पर चाकू के करीब एक दर्जन वार किए। मौके पर मौजूद भीड़ ने एएसआई को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपी ने भीड़ की ओर चाकू लहराते हुए धमकी दी कि अगर किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे भी मार देगा। भीड़ पीछे हट गई। चाकू से हमला कर अनीस मौके से भाग गया। लेकिन बाद में खून से लथपथ एएसआई शंभू दयाल ने बहादुरी दिखाते हुए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अनीस को पकड़ लिया। गंभीर रूप से जख्मी एएसआई शंभू दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 जनवरी की सुबह उनकी मौत हो गई। वह मूलरूप से राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान में ही किया गया। एएसआई शंभू दयाल को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा समेत तमाम दिल्ली पुलिस ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

भीड़ कर लेती साहस तो जिंदा होते एसआई शंभूलाल दयाल
एसआई शंभूलाल दयाल जैसा साहस भीड़ में किसी ने भी साहस नहीं दिखाया। अगर भीड़ में से किसी एक ने भी हिम्मत दिखाई होती तो शायद आज शंभूलाल जिंदा होते। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि पूरी भीड़ एक अपराधी की धमकी मात्र से डर गई। वहीं एएसआई शंभूलाल उससे मजबूती के साथ लोहा ले रहे थे।अपराध और अपराधियों का मुकाबला करने में पुलिस तभी कामयाब होगी जब ऐसे मौकों पर आम लोग उनकी मदद करें।