राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन मंगलवार से ही शुरू हो चुका है। मंगलवार को राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पिंक लहंगे में अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू गजब की खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका अंबानी भी अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी हसीन लग रही थीं। हम आपको यहां दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर खुद तय कीजिए कि कौन किस पर खूबसूरती में भारी पड़ गया। आइए नीचे देखते हैं देवरानी और जेठानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें…
श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को आकाश अंबानी के साथ हुई थी। इनके ग्रैंड वेडिंग की चर्चे हर तरफ थे। उस वक्त भी इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। श्लोका ने अपने मेहंदी में पेस्टल कलर्स का लहंगा पहन रखा था। वहीं राधिका मर्चेंट अपने मेहंदी सेरेमनी में पिंक लहंगा चुना जो उनपर काफी जंच रहा था।
श्लोका मेहता अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। पेस्टल कलर्स के लहंगे में हैवी एंब्राइड्री की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने मल्टीकलर हैवी ब्लाउज और दुपट्टा कैरी की थी।
श्लोका का लहंगा फेमस डिजाइनर अबु जानी-संदीप घोसला ने डिजाइन किया था। खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ लाइट मेकअप के साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया था।
राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी मंगलवार को हुई। उनका लहंगा भी डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया था। पिंक कलर के लहंगे को बनाने में सिल्क के साथ कई तरह के फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसमें भी हैवी एंब्राइड्री की गई थी।
राधिका मर्चेंट को और खूबसूरत बनाने का काम मेकअप आर्टिस्ट आरती नायर ने किया। हेयर स्टाइल के साथ-साथ मेकअप करके उन्होंने अंबानी फैमिली की छोटी बहू को और हसीन बना दिया।
श्लोका मेहता अपने प्री इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी में काफी सुंदर लग रही थी। उन्होंने ब्लू पेस्टल मिक्स लहंगा कैरी किया था। एयरिंग और मांग टीका से लुक को कंप्लीट कर रखी थीं। मशहूर मेहंदी डिजाइनर वीना नागर ने उन्हें मेहंदी लगाया था।
बता दें कि राधिका मर्चेंट की अपनी जेठानी श्लोका मेहता के साथ खूब पटती है। कई जगहों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों एक साथ बहन की तरह रहती हैं।
श्लोका ने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला का हैवी एम्ब्रॉएडर्ड लाल लहंगा पहना था। उनके लहंगे पर जरदोजी का कटवर्क भी था। लहंगे के साथ, श्लोका ने भारी कुंदन और हरे रंग के पन्ने के आभूषण पहन रखे थे, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। अब देखना है कि राधिका मर्चेंट अपने खास दिन के लिए कैसा लहंगा पहनती हैं।