मेरठ जिले के थाना सरूरपुर क्षेत्र अंतर्गत मैनापुट्टी गांव में मुस्लिम बिरादरी की एक बारात आई हुई थी। बरात में दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने दुल्हन पक्ष की एक लड़की के साथ रस्मों रिवाज होने के दौरान छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी घरातियों को लगी तो बरात में आए लोगों की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। इस झगड़े में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई युवकों को हिरासत में लिया हैं।

दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद के हुसैनपुर गांव से सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र के मैनापुट्ठी गांव में मुस्लिम बिरादरी की बारात आई थी। शादी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। तभी दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद लड़की ने शोर मचा दिया। बारातियों द्वारा हुई छेड़छाड़ से नाराज दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और लड़की से लड़को की पहचान कराई। जिसके बाद यह खबर गांव में भी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बारात में आए युवकों को घेर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने घरातियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद बारात पक्ष के लोगों ने भी दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

व ही गांव में हुए झगड़े की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं दोनों पक्ष के बेकाबू हुए लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां तक फटकारी। बता दें पुलिस ने कड़ी मशक्कत दिखाते हुए कई युवकों को तो मौके से ही धर दबोच लिया। बल्कि कई लोगों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से और वायरल वीडियो के माध्यम से पुलिस कर रही हैं।