अंडमान निकोबार में आज उस सुबह-सुबह लोग सोकर जगे ही थे कि भूकंप आने से हड़कंप मच गया। सुबह पौने नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात ये रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
अंडमान और निकोबार में आज सुबह-सुबह धरती कांप उठी। सुबह 8: 50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर से 137 किमी उत्तर में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, कम तीव्रता की वजह से हताहत की खबर नहीं है।