शामली। इकॉनामिक कोरीडोर के मुआवजे और अन्य समस्याओं की सुनवाई को प्रशासन द्वारा नियुक्त की गई टीम का ग्राम भाजू में किसानों ने विरोध करते हुए बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए आला अधिकारियों को भेजकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की।

किसान विदेश मलिक, सुभाष, अमरीश वालिया, उदयवीर, गौरव ने बताया कि किसानों द्वारा काफी इंतजार के बाद टीम पहुंची थी। वह भी आधी अधूरी। जिनके पास किसानों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं था। जिन समस्याओं का निराकरण कराने का प्रशासन ने आश्वासन दिया था, उक्त टीम के पास उसकी कोई जानकारी नही थी, जिससे प्रशासन की इस कार्य प्रणाली से किसानों में काफी रोष है।

किसानों ने बताया कि हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि जिस कंपनी ने सर्वे किया था। वही इसमें फेरबदल कर सकती है। अगर किसी के पेड छूट गए थे उसके लिए हम कुछ नहीं कर सकते। ग्रामीणों ने एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए आला अधिकारियों को भेजकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की।