स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आंतों को स्वस्थ और मजबूत रखना जरूरी है। आप जो भी खाते-पीते हैं, वो आंतों से होकर गुजरता है। आंतों का काम खाने को पचाना और आपके पूरे शरीर को पोषण पहुंचाना होता है। आंतों में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। ध्यान रहे कि आंतों में जमा किसी भी तरह गंदगी आपकी सेहत के लिए खतरनाक है।

कई बार खाने-पीने की गलत आदतें आंतों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। आंतों के खराब होने से आपको कब्ज, आईबीएस, सिलिक डिजीज, क्रोहन डिजीज, कोलाइटिस और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। भारत की फेमस न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा आपको बता रही हैं कि रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थ किस तरह आपकी आंतों को डैमेज कर सकते हैं।

मिठास देने वाली चीनी वास्तव में आपकी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक होती है। एक्सपर्ट का मानना है कि चीनी के अधिक सेवन से आंतों का स्वस्थ बैक्टीरिया खत्म हो सकता है, जिससे शरीर में सूजन हो सकती है।

एक्सपर्ट ने बताया कि शरीर आर्टिफिशियल चीजों को सही से पचा नहीं पाता है क्योंकि इसकी बनावट वैसी नहीं होती है। यही वजह है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर इम्यून रेस्पोंस को बढ़ा सकते हैं, जिससे सूजन हो सकती है।

नमक, फैट और चीनी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लिस्ट में आते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन आंत के माइक्रोबायोटा को बदल सकता है और सूजन पैदा कर सकता है।

अगर आप फ्राइड फूड्स का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे आपकी आंतें खराब हो सकती हैं। ध्यान रहे कि वनस्पति तेलों में ओमेगा-6 से ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है जिससे सूजन हो सकती है और आंतों की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है।

बहुत अधिक शराब आंत की परत को नुकसान पहुंचा सकती है और एंडोटॉक्सिन उत्पादन बढ़ा सकती है। इससे डिस्बिओसिस या बैक्टीरियल बढ़ सकता है, जिससे पाचन खराब होना, एसिड रिफ्लक्स और स्माल इंटेस्टाइनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ (SIBO) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।