मेरठ| भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राहुल गांधी सियासी बेरोजगार हैं, उनको युवाओं के भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बताया कि मोदी जी के कार्यक्रमों से गरीब लाभान्वित हैं।
जनधन खाते, 50 करोड़ शौचालय, 80 करोड़ अनाज लाभार्थी, गरीब कल्याण मोदी सरकार का महत्वपूर्ण कार्य गरीबों के परिश्रम से भारत विश्व में आगे बढ़ रहा है। 70 साल की तुलना में 9 साल शोभादायक रहे हैं।
पूरे देश में स्केल, स्पीड से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में आज आया हूं। एक्सप्रेसवे की वजह से राह आसान हुई है। मेरठ-दिल्ली RRTS का काम चल रहा है। डबल इंजन सरकार ने यूपी की शक्ल बदली है। योगी, मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं। कहा कि 2024 के चुनाव में 19 से ज्यादा सीट मिलेंगी। मोदी जी तीसरे टर्म के लिए हैट्रिक लगाएंगे।
महासंपर्क अभियान में युवा मोर्चा कार्यकर्ता 75 लाख लाभार्थियों से मिलेंगे। कहा कि पश्चिम बंगाल में अखिलेश यादव को कोई नहीं जानता है, वैसे ही उत्तर प्रदेश मे ममता बनर्जी को लोग नहीं जानते हैं, ऐसे गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ता है।