नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘फ्लाइंग किस’ विवाद में घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने लोकसभा में उन पर गंभीर आरोप लगाए। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सदन में अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिली है, सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत कर फुटेज देखकर कार्रवाई की मांग की है। लिखित में 22 महिलाओं के हस्ताक्षर वाले शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिस समय राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में भाषण दे रहे थे, उसके आखिर में उन्होंने फ्लाइंग किस दिया। इसे अपमानजनक मानते हुए सांसदों ने ऐक्शन लेने को कहा है। अगर कार्रवाई की जाती है तो राहुल गांधी को चेतावनी दी जा सकती है। इससे पहले राहुल के आंख मारने पर चेतावनी दी गई थी। हाल में सांसदी बहाल होने के बाद राहुल एक नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। महिला सांसदों ने आरोप लगाया है कि वह कभी आंख मारते हैं कभी फ्लाइंग किस देते हैं।

भाजपा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बारे में इन्हें (राहुल गांधी) ज्ञान नहीं है। पहले भी इस तरह का बर्ताव किया था। इन्हें समझना चाहिए कि सदन और महिला सांसदों की भी गरिमा होती है। अभी स्पीकर से इसकी शिकायत की गई है।

​​ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार किया। इससे पहले लोकसभा में राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भारत माता की हत्या कर दी गई है। राहुल की टिप्पणी को लेकर स्मृति ईरानी ने उन पर जमकर हमला बोला।

पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की और कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात कर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी है। इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसकी है।

ईरानी ने कहा- आप इंडिया नहीं है। आप वंशवादी हैं। वंशवादी भारत छोड़ो। आपकी पीठ पर आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक बर्ताव देखा गया उसका मैं खंडन करती हूं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की और कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात कर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी है। इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसकी है।

​लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति के मुद्दे उठाए।

​उन्होंने कहा, मणिपुर खंडित नहीं है। विभाजित नहीं है। मणिपुर देश में है। इन्हीं के सहयोगी हैं जिन्होंने कहा था कि भारत का मतलब केवल उत्तर भारत नहीं है। राहुल गांधी हिम्मत है तो इसका खंडन करें।​

कागज फाड़ना, नारे लगाना, पोस्टर दिखाना, आंख मारना… संस्कृति के खिलाफ बर्ताव करना, कभी आंख मारना लेकिन फ्लाइंग किस करना पहली बार देखा। उन्होंने जो हवा में किस किया, वह हमारा कल्चर नहीं है। जब फुटेज आएगा तब आप देख लेना।

दर्शना जरदोष ने बताया कि स्पीकर ने जब स्मृति इरानी को बोलने के लिए कहा, उसी समय कांग्रेस के साथी उन्हें बधाई दे रहे थे कि आप बढ़िया बोले। वह सदन में खड़े होकर विक्ट्री साइन के साथ… इस तरह का बर्ताव किया।

उधर, कांग्रेस की महिला सांसद गीता कोड़ा ने राहुल का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं खासतौर से मणिपुर की महिलाओं पर जितना राहुल जी ने कहा है, उस पर उन लोगों को जवाब देना चाहिए। I.N.D.I.A के हमारे नेताओं ने मणिपुर जाकर महिलाओं की स्थिति देखी। इन्हें उस पर बात करनी चाहिए। ये क्या बेतुकी सी बात लेकर बैठ गए हैं। जो असल मुद्दा है, बीजेपी उससे भटकाती रही है। फ्लाइंग किस का गलत आरोप लगा रहे हैं। आज मणिपुर की महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उस पर बात कीजिए।