कानपुर| आप जब भी अपनी कार में जाते होंगे या घर पर भी रहते हैं, तो मनोरंजन का एक अच्छा साधन है रेडियो एफएम। उस पर जानकारी के साथ गानों से भी मनोरंजन होता है। अब यही जानकारी और गानों का मनोरंजन कानपुर जेल के बंदी भी उठा सकेंगे। कानपुर जेल में अपनी तरह का अनोखा प्रयोग शुरू होने जा रहा है।
इसके तहत बंदियों के एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल करके जेल रेडियो की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत बंदी अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे और साथ ही सरकार की योजनाओं, खबर, और जानकारी भी उनको दी जा सकेगी। जेल एसपी बीडी पांडेय ने बताया कि इस जेल रेडियो को बिल्कुल एफएम की तर्ज पर चलाया जा सके।
0
इसके लिए एफएम के मशहूर आरजे को बुलाया जाएगा, जो यहां के बंदियों को आरजे बनने की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग मिलने के बाद वही बंदी जेल रेडियो में आरजे का काम करेगा। इस रेडियो के माध्यम से जेल प्रशासन अपने आदेश भी जारी कर सकेगा। इस जेल रेडियो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू करने की योजना बनाई गई है।