नई दिल्ली| अर्थव्यवस्था से लेकर अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश ने कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे दुनियाभर में भारत का दबदबा बढ़ रहा है। एक सर्वे में 77 फीसदी भारतीयों ने भी भरोसा जताया कि दुनिया में देश का दबदबा और बढ़ेगा। वर्ष 2027 तक भारत में अधिकतर लोग विकास और समृद्धि हासिल कर लेंगे।

लोकल सर्कल के सर्वे के मुताबिक, अधिकतर लोगों ने कहा कि अगले चार वर्षों में देश और तरक्की करेगा। हालांकि, रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लोगों में मन में संशय बना हुआ है। रोजगार और आजीविका के अवसरों पर भी चिंता जताई है।

में शामिल 18 फीसदी लोगों ने कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देना अगले चार साल की प्रमुख चुनौतियों में एक है। जबकि 80वें स्वतंत्रता दिवस तक भ्रष्टाचार, सामाजिक स्थिरता, महिला और बाल सुरक्षा चिंता के विषय बने रहेंगे। देशभर से 92 हजार लोगों की प्रतिक्रिया पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है।