इसरो ने 2 सितंबर को सूर्य पर अध्ययन के लिए आदित्य एल1 मिशन लॉन्च किया था, जो अपने पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच यान में लगे कैमरा ने पहली सेल्फी भेजी है। इसके अलावा हमारी पृथ्वी और चंद्रमा की भी कई तस्वीरें लीं।

इसरो के मुताबिक आदित्य यान लैग्रेंज पॉइंट (एल1) की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उसके सभी उपकरण काम कर रहे। उसके बाहरी ओर कुछ कैमरे लगाए गए थे, जिसने पृथ्वी और हमारे चांद की कई फोटोज लिए हैं। साथ ही उसे इसरो कमांड सेंटर में भेजा।

वहीं आदित्य द्वारा ली गई फोटो बहुत ही अद्भुत है। उसमें हमारी पृथ्वी आधी अंधेर में डूबी नजर आ रही, जबकि जिस हिस्से पर सूर्य की रोशनी पड़ रही, वो नीले रंग की चमक रही। पृथ्वी से कुछ दूरी पर ही एक छोटा सा बिंदू नजर आ रहा, जो हमारा चांद है।


इसरो के मुताबिक आदित्य के कैमरा ने जो सेल्फी ली है, उसमें यान के कुछ हिस्से नजर आ रहे। साथ ही VELC और SUIT साफ दिख रहा। ये दोनों उसके पेलोड हैं, जो एल1 पॉइंट पर पहुंचकर सूर्य का अध्ययन करेंगे।

इसरो के मुताबिक आदित्य एल1 की ओर बढ़ रहा है, जो हमारे ग्रह से 15 लाख किमी दूर है। करीब 125 दिन बाद ये अपनी यात्रा पूरी करेगा। इसके बाद ये एल1 की एक कक्षा में स्थापित हो जाएगा। वहां से ये सूर्य पर अध्ययन करेगा। इसके लिए इसमें 7 पेलोड लगाए गए हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो ये मिशन करीब 5 साल तक काम करेगा।

सूर्य पर अध्ययन के लिए उसकी ज्यादा से ज्यादा साफ तस्वीरों की जरूरत है। इसके लिए आदित्य एल1 में विशेष कैमरे लगाए गए हैं। वो रोजाना 1440 फोटो इसरो को भेजेंगे। ये सिलसिला 5 साल तक चलता रहेगा।