मेरठ। रालोद के रास्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की तबियत खराब होने के कारण शनिवार आज मेरठ में होने वाला भाईचारा सम्मेलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज सुबह सात बजे रास्ट्रीय अध्यक्ष ने फोन कर स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात तेज बुखार आया, जिसके कारण कार्यक्रम में आना मुश्किल होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
रास्ट्रीय अध्यक्ष का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। वही कार्यक्रम की तैयारी में यहां पार्टी की ओर से लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। पार्टी नेताओं की ओर से दिन रात सम्मेलन की तैयारी की जा रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद सभी तैयारी धरी रह गयी है।